अमेठी। समाजवादी सरकार में मंत्री रह चुके बलात्कार के
आरोपी गायत्री प्रजापति की रेप मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थी
कि अब लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में उन पर धोखाधड़ी का मुकदमा
भी दर्ज हो गया है। धोखाधडी का ये मुकदमा उनकी पार्टी के ही मेरठ के एक नेता ने
दर्ज कराया है।
ये है पूरा मामला
यह एफआईआर गौतमपल्ली थाने में मेरठ के सपा नेता
राकेश प्रजापति ने दर्ज कराई है। इस सपा नेता ने अपनी ही
पार्टी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर चकबंदी लेखपाल बनाने के नाम पर लाखों
रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। बता दें कि गायत्री प्रजापति
पर गौतमपल्ली थाने में दर्ज हुई यह दूसरी एफ.आई.आर है। इससे
पहले गायत्री प्रजापति पर महिला और उसकी पुत्री के संग बलात्कार के आरोप में
गायत्री प्रजापति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था पहला केस
आपको बताते चले कि यूपी में चुनावी मौसम के बीच अखिलेश सरकार के
मंत्री गायत्री प्रजापति का मामला गरमाया हुआ था। महिला से गैंगरेप के मामले में
आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति देश छोड़ कर भाग
सकते थे। इसलिए खुफिया एजेंसियों ने गायत्री प्रजापति को लेकर ये अलर्ट जारी किया
था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ
में गैंगरेप का केस दर्ज किया था।
प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन
सुंदर कांड की चौपाई 'भय बिनु होय ना प्रीति' सुना एयर मार्शल ने पाकिस्तान को दी नसीहत
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने विराट कोहली का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे एयरफील्ड को निशाना बनाना बहुत कठिन'
Daily Horoscope