• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गुजरात:चार बहनें जिंदा जलीं

four minor sisters burnt alive in gujrat - India News in Hindi

अहमदाबाद। सोमवार सुबह सूरत जिले के मुलाद गांव में झोपडी में आग लगने से चार नाबालिग बहनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शना-10, मानसी-9, तेजश्री-8 और राजश्री-8 के रूप में की गई है। महुवा पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर से रिसाव की वजह से आग लगी थी। यह दुर्घटना तब घटी जब उनके पिता रमेश पटेल वहां नहीं थे। पटेल कुछ दिनों से अपनी चार बेटियों के साथ इस झोपडी में रह रहे थे। कुछ साल पहले पटेल की पत्नी का देहांत हो गया था। अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार पटेल घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर सूरत शहर में सब्जी बेचने निकल गए। जब उनकी बेटियां सो रही थीं तभी गैस रिसने की वजह से घर में आग लग गई। आग के कारण लडकियों की मौत हो गई।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-four minor sisters burnt alive in gujrat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor, sisters, burnt, alive, gujrat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved