नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व प्रवक्ता गौरव भाटिया रविवार को
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा
चुनाव से पहले सपा छोड दी थी। सपा शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त
महाधिवक्ता रहे तथा टेलीविजन पर बहसों के दौरान पार्टी के प्रमुख चेहरों
में एक रहे भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष
ने उन्हें भाजपा में शामिल होने की प्रेरणा दी।
वह यहां भाजपा कार्यालय में पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव और अरूण सिंह की
उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। बाद में वह अमित शाह से भी मिले। भाजपा
ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि भाटिया कौन सी भूमिका निभायेंगे।
उन्होंने पांच फरवरी को सपा प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दिया था।
उच्चतम
न्यायालय के वकील भाटिया ने कहा, सपा राम मनोहर लोहिया के आदर्श से दूर जा
रही है। निष्ठा और ईमानदारी का कोई महत्व नहीं है और यह वंशवादी राजनीति की
ओर बढ गयी है। मैंने मेरी आत्मा के अंदर की आवाज सुनी और भाजपा ज्वाइन कर
ली। हालांकि वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह
यादव पर सीधा प्रहार करने से बचे।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope