• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुद्ध के उपदेशों पर चलकर हम कोरोना को हराने में सफल होंगे : PM मोदी

Following the teachings of Buddha, we will be able to defeat Corona: PM Modi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा है कि इस बार विश्व के सामने परिस्थितियां अलग हैं, दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है लेकिन आज के समय मे भगवान बुद्ध का उपदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर एक वर्चुअल कार्यक्रम में शिरकत करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आपके बीच आना मेरे लिए सौभाग्य होताए लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं देती है। लेकिन भारत आज भगवान बुद्ध के कदमों पर चलकर हर किसी की मदद कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, "हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लाभ और हानि की चिंता किये बिना दुनिया के साथ खड़े हैं। उन्होंने लोगों ने अपील की हमें अपने साथ-साथ अपने परिवार, आसपास की सुरक्षा करनी होगी। संकट के समय में हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है। संकट के समय में अनेक देशों ने भारत को याद किया, और भारत ने उनकी मदद भी की। ऐसे में विश्व की प्रगति के साथ भारत की प्रगति निहित है।" गौरतलब है कि दुनिया में जारी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स के प्रति सम्मान जताने के उद्देश्य से गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुये ये सब बातें कहीं।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दुनिया बदल गयी है लेकिन भगवान बुद्ध का संदेश नही बदला है। उन्होंने कहा कि बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं, वह हर किसी को मानवता के तहत मदद करने का संदेश देते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज देश के कई हिस्सों में और दुनिया में लोग अपनी-अपनी तरह से लोगों की सेवा कर रहे हैं, चाहें यातायात का नियंत्रण हो, कानून का शासन करवाना हो, बीमार का इलाज हो, हर कोई अपनी ओर से सेवा कर रहा है। आज सभी लोगो को यह दिन डेडिकेटेड है। संगठित प्रयास से हम कोरोना को परास्त करने में सफल होंगे।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Following the teachings of Buddha, we will be able to defeat Corona: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: buddha purnima, narendra modi, following the teachings of buddha, we will be able to defeat corona, pm modi, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved