• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ, 11 लाख लोग प्रभावित, 89 की मौत

नई दिल्ली। असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो रखा है। बिहार के अररिया और सुपौल जिले में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। वहीं, असम के 19 जिले में 1752 गांव बाढ की चपेट में है और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी बाढ अपना विकराल रूप दिखा रहा है।
असम के राज्य के 19 जिलों के करीब 12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में बाढ़ से मौतों का सिलसिला भी जारी है। अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। त्रिपुरा के अगरतला में भी बारिश मुसीबत बनकर आई है।
गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नदी का पानी खतरे के निशान से करीब पहुंच चुका है। असम के कोकराझार के बाढ़ प्रभावित इलाके में राहत और बचाव की टीम बाढ़ में घिरे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने में जुटी है। लोग जुगाड़ से बनी नाव से नदी को पार करने के लिए मजबूर हैं।
असम के 19 जिले और 1752 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 19 जिलों में 11 लाख लोग बाढ़ में घिरे हुए हैं। बाढ़ में मरने वालों की ताजा संख्या पांच है। अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढक़र 89 हो चुकी है।

बंगाल में लगातार हो रही है भारी बारिश---

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-flood and heavy rains continue to lash several parts of bihar assam and West bengal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: flood and heavy rain, bihar, assam, west bengal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved