नई दिल्ली। अपने मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को बजट पेश करने से पहले शुक्रवार को घर वापस आ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "वित्त मंत्री 25 जनवरी की शाम को वापस लौटने वाले हैं। अंतरिम बजट निश्चित तौर पर वही पेश करेंगे।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दे, फरवरी की पहली तारिख को वित्त मंत्री सांसद में देश का आम बजट पेश करेंगे। इस साल लोकसभा चुनाव होने है इसलिए इस बार का बजट अंतरिम बजट होगा।
उन्होंने कहा कि बजट दस्तावेजों की छपाई प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है। जेटली (66)13 जनवरी को इलाज के सिलसिले में अमेरिका गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि वह किडनी से जुड़ी बीमारी के चेक-अप के लिए अमेरिका गए थे। उनकी मई 2018 में गुर्दा प्रत्यारोपण संबंधी सर्जरी हुई थी।
हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह अंतरिम बजट पेश करने के लिए वापस नहीं लौट पाएंगे, जोकि इस वर्ष होने वाले आम चुनाव से पहले उनका अंतिम बजट होगा।
जानकारों की माने तो इस साल आम चुनावों के मद्देनजर वित्त मंत्री बजट में
देश के मिडिल क्लास को राहत दे सकते हैं। 2014 में नरेंद्र मोदी को पीएम
बनाने में मिडिल क्लास का सबसे बड़ा हाथ रहा है। बजट में क्या होगा और क्या
नहीं यह तो वक्त ही बताएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्कूलों में भर्ती अनियमितताओं की CBI जांच के आदेश को रखा बरकरार
Daily Horoscope