• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘50 लाख की आबादी वाले देश ने खेला फाइनल, हम खेल रहे हिंदू -मुस्लिम’

fifa world cup 2018 final harbhajan singh tweet on croatia vs france clash is going viral - India News in Hindi

नई दिल्ली। मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने फीफा विश्व कप के बहाने देश की राजनीति पर बड़ा हमला बोला है। क्रोएशिया के फाइनल खेलने को लेकर हरभजन ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि क्रोएशिया फुटबॉल वल्र्ड कप का फाइनल खेल गया और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं। कल खेले गए फाइनल में क्रोएशिया को फ्रांस के हाथों हार मिली। लेकिन क्रोएशिया के कड़े संघर्ष की कहनी से लोग प्रभावित हो रहे हैं।
हरभजन सिंह ने कल फाइनल के पहले ट्वीट किया, लेकिन निशाने पर देश की राजनीति आ गई। हरभजन ने कहा, लगभग 50 लाख की आबादी वाला छोटा सा देश क्रोएशिया फुटबॉल वल्र्ड कप का फाइनल खेलेगा और हम 135 करोड़ भारतीय हिंदू-मुसलमान खेल रहे हैं। सोच बदलो देश बदलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के साथ-साथ क्रोएशिया को भी बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट करके कहा है, एक बेहतरीन मैच! फ्रांस को फीफा वल्र्ड कप जीतने के लिए बधाई। पूरे टूर्नामेंट खासकर फाइनल में उन्होंने शानदार खेल दिखाया। मैं साथ ही क्रोएशिया की टीम को उनके उत्साह से भरे खेल के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने वल्र्ड कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।

इस विश्वकप में क्रोएशिया ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। महज 50 लाख की जनसंख्या वाले इस देश ने फुटबॉल वल्र्ड कप में अपनी अलग पहचान बनाई। कप्तान लुका मोड्रिच इस विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाडी चुने गए। फाइनल में फ्रांस के हाथों मिली 4-2 की हार से क्रोएशिया का वल्र्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया। लेकिन इस टीम ने हार कर भी करोड़ों फैंस का दिल जरूर जीत लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-fifa world cup 2018 final harbhajan singh tweet on croatia vs france clash is going viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fifa world cup 2018 final, harbhajan singh, tweet, croatia vs france, fifa world cup 2018, fifa world cup, harbhajan singh tweet, फीफा विश्व कप 2018, harbhajan singh tweet on fifa final, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved