जयपुर। कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में इस बार सरसों का 40 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रदेश मेें 27 से 30 लाख हैक्टेयर में सरसों की बुआई की गई है। इस बार सरसों की उत्पादकता 20 क्विंटल प्रति हैक्टेयर रहने का अनुमान है, जो औसतन 13 से 14 क्विंटल प्रति हैक्टयर रहती थी। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
डॉ. सैनी गुरुवार को प्रश्नकाल में विधायकों की ओर से पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है और फेयर एवरेज क्वालिटी की सरसों का भाव प्रति क्विंटल 3500 से 3700 रुपए चल रहा है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा सरसों का 3600 रुपए समर्थन मूल्य घोषित किया गया है और इस पर 100 रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि न्यूतनम समर्थन मूल्य पर राज्य में क्रय केन्द्र खोलकर 1 अप्रेल, 2017 से सरसों की खरीद शुरू हो जाएगी। कृषि मंत्री डॉ. सैनी ने स्पष्ट किया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य भारत सरकार द्वारा घोषित किया जाता है, राज्य सरकार द्वारा किसी भी तरह के समर्थन मूल्य का निर्धारण नहीं किया जाता है।
लखनऊ में रामनवमी समारोह में 'तेज म्यूजिक' को लेकर छात्रों के दो गुटों में झड़प
अमित शाह आज गुजरात में और जेपी नड्डा असम करेंगे चुनाव प्रचार
टोक्यो के मेडटेक शो में पहुंची यमुना अथॉरिटी की टीम, मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए जुटाएगी निवेश
Daily Horoscope