• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चांद दिखा, भारत में आज मनाई जाएगी मीठी ईद, राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी बधाई

Eid-ul-Fitr 2019 Moon Sighting India, Eid Mubarak 2019 - India News in Hindi

नई दिल्ली। मुस्लिमों का सबसे पवित्र रमजान का महीना चांद के दीदार के साथ ही पूरा हो गया है, हालांकि आज यानी मंगलवार (4 जून, 2019) को 29वां रोजा था। चांद के दीदार के साथ ही कल प्रदेशभर में ईद-उल-फितर यानि ईद मनाई जाएगी। सऊदी अरब में 4 जून को ईद मनाई जा रही है। यूएई के एक दिन बाद यानी 5 जून को भारत में मीठी ईद मनाई जाएगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

गौरतलब है कि शव्वाल का चांद होने के साथ ही रमजान का महीना खत्म हो जाता है। इस्लामिक कैलेंडर में शव्वाल दसवां महीना होता है और रमजान नौवां महीना होता है। ऐसे में शव्वाल का चांद दिखने से साफ हो जाता है कि अगले दिन ईद होगी। कुछ मुस्लिम देशों में आज ही पवित्र त्योहार मनाया गया। सयुंक्त अरब अमीरात में आज ईद मनाई जा रही है। ऐसा इसलिए है चूंकि वहां चांद नजर आने की तस्दीक कर दी गई है।

बता दें, रमजान का महीना 30 दिनों तक चलता है। लेकिन इस बार 5 जून को ईद होने पर रमजान का महीना सिर्फ 29 दिन का ही रहेगा। वहीं, साल 2018 में ईद 16 जून को मनाई गई थी।
ईद की तारीख आते ही घरों और बाजारों में ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। ईद मुबारक के संदेश फोन में तैयार किए जा रहे हैं, कोई ईद के लिए खास शायरी याद कर रहा है। तो महिलाएं मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन बना रही हैं। इतना ही नहीं मीठी ईद के खास मौके पर घरों में सेवइयां भी बन रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Eid-ul-Fitr 2019 Moon Sighting India, Eid Mubarak 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: eid-ul-fitr 2019, eid-ul-fitr 2019 moon sighting india, eid mubarak 2019, eid 2019, mithi eid 2019, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved