काहिरा। मिस्र की एक सैन्य अदालत
ने गुरुवार को इस्लामी संगठनों से जुड़े 17 लोगों को देश के तीन गिरजाघरों
में बम विस्फोट के आरोप में मृत्युदंड की सजा सुनाई। इन बम विस्फोटों में
82 लोगों की मौत हो गई थी।
समाचार एजेंसी एमईएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में 19 लोगों को
उम्रकैद और 15 अन्य को आठ-आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। मिस्र में
उम्रकैद 25 वर्षो की होती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अप्रैल 2017 में, तनात शहर के सेंट
जार्ज गिरजाघर और अलेक्जेंड्रिया के सेंट मार्क के कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स
कैथ्रेडल में दो आत्मघाती हमले हुए थे, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी।
2016 में काहिरा में सेंट मार्क कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स कैथ्रेडल में एक अन्य हमले में 37 लोगों की मौत हो गई थी। इन तीनों हमलों में कम से कम 166 लोग घायल हुए थे। अभियुक्तों को काहिरा में 14 पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास के लिए भी दोषी ठहराया गया।
-आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope