• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

करकरे पर विवादित बयान देकर फंसी साध्वी प्रज्ञा, EC ने जारी किया नोटिस

भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुंबई एटीएस के प्रमुख रहे शहीद हेमंत करकरे पर की गई टिप्पणी पर निर्वाचन आयोग ने शनिवार को नोटिस जारी किया है। प्रज्ञा और भाजपा के जिलाध्यक्ष को जवाब देने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने शनिवार को भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर व भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वीरानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया है, "प्रज्ञा ठाकुर का बयान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की शर्तो का नियमानुसार उल्लंघन है।"

जिला निर्वाचन अधिकारी ने वीरानी और ठाकुर को स्पष्टीकरण के लिए एक दिन का समय दिया है। अधिकारी ने तय समयावधि में उत्तर प्रस्तुत न किए जाने की दशा में एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

प्रज्ञा के बयान की चौतरफा निंदा होने पर उन्होंने शुक्रवार रात माफी मांगते हुए बयान वापस ले लिया था। वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी. एल. कांताराव ने शुक्रवार रात प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर संज्ञान लिए जाने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-EC to issue notice to Sadhvi Pragya on her remarks against 26-11 Mumbai attacks hero Hemant Karkare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: election commission, malegaon blast, pragya singh thakur, 26-11 terror attack, hemant karkare, mumbai terror attack, 26-11 mumbai attacks hero hemant karkare, lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved