• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सार्वजनिक स्थान पर भाषण के दौरान मर्यादित रहें विधायक : सांसद बिरला

During the speech be Limited legislator on public place  : MP Birla - Kota News in Hindi

कोटा। पासपोर्ट सेवा केन्द्र के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक भवानीसिंह राजावत द्वारा अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल के बाद सांसद ओम बिरला ने विधायक भवानीसिंह राजावत के बयान को गलत ठहराया है। साथ ही सांसद बिरला ने विधायक राजावत को सार्वजनिक स्थान पर अपने भाषण के दौरान मर्यादित रहने की सलाह दी। सांसद बिरला ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार ने छोटे शहरों से हवाई सेवा शुरू करने के लिए अंतरराज्यीय पॉलिसी बनाई है। इसमें कोटा को भी शामिल किया गया है। इसके तहत केन्द्र और राज्य सरकार कोटा में हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार देश की पहली सरकार है, जिसने छोटे राज्यों से हवाई सेवा शुरू करने की पॉलिसी बनाकर गंभीर प्रयास किए हैं, लेकिन विधायक राजावत ने जो भी बयान दिया है, वह मर्यादित और उचित नहीं है। गौरतलब है कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र के कार्यक्रम में विधायक राजावत ने अपने भाषण में अपनी ही सरकार पर सवाल उठाकर कहा था कि सरकार ने पासपोर्ट सेवा केन्द्र तो शुरू कर दिया, लेकिन इस पासपोर्ट को लेकर क्या जेब में घूमेंगे। साथ ही विधायक राजावत ने ये भी कहा था कि जब तक कोटा में हवाई सेवा शुरू नहीं हो जाती, किसी भी वीआईपी या प्रधानमंत्री का विमान भी कोटा में नहीं उतरने देंगे।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी]

यह भी पढ़े

Web Title-During the speech be Limited legislator on public place : MP Birla
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om birla, mp, during, speech, limited, legislator, public, place, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved