नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की नागपुर यूनिट के एक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए इस कर्मचारी का नाम निशांत अग्रवाल है और उसे उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) ने एक संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है। निशांत के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। एटीएस टीम ने नागपुर स्थित निशांत के आवास पर छापेमारी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ब्रह्मोस एयरोस्पेस मिसाइल की सूचना की लीक...
गिरफ्तार किए गए इंजीनियर निशांत अग्रवाल ने पाकिस्तान को कथित तौर पर तकनीकी सूचना लीक की है। बताया जा रहा है कि निशांत ने भारत की ब्रह्मोस एयरोस्पेस मिसाइल ईकाई में कुछ निजी दस्तावेज की जानकारी दी थी।
आईएसआई का एजेंट होने का शक...
उत्तर प्रदेश एटीएस ने गृह मंत्रालय को दी अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नागपुर डीआरडीओ लैब से गिरफ्तार किए गए इंजीनियर और हनीट्रैप में फंसे बीएसएफ जवान अच्युतानंद मिश्रा का हैंडलर एक ही हो सकता है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स का जवान पाकिस्तान इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के जाल में फंस गया था और उसने सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां लीक कर दी थीं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह दो मामले आपस में समान हैं।
खुलासे को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय को दी गई इस रिपोर्ट से एटीएस के उन दावों को भी बल मिलता है जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारतीय अधिकारियों की मदद से भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठानों और योजनाओं के बारे में संवेदनशील जानकारी पाने की कोशिश कर रही है।
महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित, 215 सांसदों ने किया वोट
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित होने के साथ, महिलाओं के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण के युग की हुई शुरुआत : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से भी सवाल पूछने वाले बनो : प्रियंका गांधी
Daily Horoscope