• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यहां नहीं मिलता मिड डे मील, खरगोश और चूहे खाकर भूख मिटाते हैं बच्चे!

रांची। झारखंड के राजगढ़ की पहाडिय़ों पर एक इलाका ऐसा भी है जहां के बच्चे मिड डे मिल के बजाय चूहे, खरगोश और पक्षी खाते हैं। यहां के स्कूलों की हालत बहुत खराब है। स्कूलों से टीचर नदारद हैं। कई बार तो साल में एक-दो बार ही स्कूल आते हैं। यहां के बच्चे संक्रमित खान-पान के चलते बीमार भी पड़ रहे हैं। टीचर नहीं हैं तो साफ है कि मिड डे मील भी नहीं बनता और न ही बच्चों को मिलता है। यह रिपोर्ट है न्यूज चैनल एनडीटीवी टीम की। इन बच्चों को अपनी भूख शांत करने के लिए बकायदा शिकार पर निकलना पड़ता है और उसके बाद इन्हें खरगोस, चूहे, पक्षी भी हाथ लगता है, उनका भोजन बनते हैं। सरकार जहां देशभर में मिड डे मिल चलाने की बात करती है, वहीं झारखंड के इस इलाके की हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकार अक्सर बयान देती रहती है कि हमने तो पैसा भेज दिया है, लेकिन बच्चों को मिड डे मील मिल रहा है या नहीं इसकी हकीकत जानना किसी की जिम्मेदारी नहीं है क्या?

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do not get here Mid day meals, children apeach their hunger by hunting rabbits, rats, birds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mid day meals, children, hunger, hunt rabbits, rats, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved