• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिग्विजय बोले-गोवा में कांग्रेस की विफलता का बडा कारण खुद कांग्रेस

नई दिल्ली। गोवा चुनाव को लेकर अपनी ही पार्टी में आलोचना का सामना करने वाले दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी ही पार्टी के नेताओं पर दोष मढा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले गोवा फारवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन का उन्होंने प्रस्ताव दिया था जिसे उनकी ही पार्टी के नेताओं ने नकार दिया था। दिग्विजय सिंह गोवा में कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हैं। कांग्रेस को गोवा में 17 सीटें मिली थीं। वह सबसे बडी पार्टी के रूप में भी उभर कर सामने आई, लेकिन सरकार बीजेपी की बन गई। इसे कांग्रेस की एक ब़डी असफलता माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिग्विजय सिंह यह भी कहते देखे गए कि अगर गोवा में त्रिशंकु नतीजे आते हैं तो सरकार हमेशा उसी की बनती है जिसकी केंद्र में होती है। उन्होंने कहा कि गोवा फारवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन हो जाता तो कांग्रेस को राज्य में बहुमत मिलता और अब इस मामले में उन्हें खलनायक बनाना ठीक नहीं है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-digvijay blames congress leaders for poor show in goa
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: digvijay, congress leaders, poor show, goa, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved