• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली की मस्ती में शराब पीकर झूमे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

Demanding action on police personnel who drink alcohol - Sikar News in Hindi

सीकर। जस्टिस फॉर छाबड़ा जी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने होली की मस्ती में थाने में खुलेआम बोतलें लहराने और नाच-गाकर बोतलें फोडऩे वाले सीकर थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छाबड़ा का कहना है कि एक ओर प्रदेश सरकार ने उन्हें विधानसभा में आमंत्रित कर उपमंत्रीमंडल समिति में आश्वाशन दिया कि सरकार शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के प्रति कठोर रुख रखेगी, वहीं दूसरी ओर शराबियों को पकडऩे वाली पुलिस खुद शराब पीकर झूम रही है। कानून की रक्षा करने वाले ही अगर कानून का उल्लंघन करेंगे तो जनता किस पर विश्वास करेगी? जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा ने कहा है कि वे पुलिसकर्मियों के इस कृत्य की डीजीपी मनोज भट्ट से शिकायत कर दोषियों को निलंबित करने की मांग करेंगी। अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन आंदोलन करेगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demanding action on police personnel who drink alcohol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demanding, action, police personnel, drink, alcohol, justice for chhabra ji organization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved