• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ज्यादती के आरोपियों को मौत से कम नहीं मिले सजा, अपराधों की जड़ शराब को बंद करे सरकार : पूनम छाबड़ा

Demand for stop the sale of alcohol - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। प्रदेश के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में सात साल की मासूम बालिका के साथ हुए दरिंदगी भरे कृत्य पर रोष जताते हुए जस्टिस फॉर छाबड़ा जी संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि ऐसे आरोपियों को मौत से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए और सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में तुरंत शराब बंदी लागु करे, क्योकि अब तक जितने ऐसे घिनौने जुर्म के वाक्ये सामने आए हैं, उन सबकी जड़ शराब ही है। हर आरोपी शराब के नशे में इस प्रकार के घृणित कृत्य करता है। गौरतलब है की झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली वारदात सामने आई है। सात साल की मासूम को उसके ही करीबी रिश्तेदार ने हवस का शिकार बना डाला। यही नहीं दरिंदगी के बाद जब मासूम रोई तो आरोपी ने उसे पीटा और उसका मुंह भी नोंच डाला। खून से लतपथ पीडि़ता जब घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक पिलानी कस्बे में कच्ची बस्ती की रहने वाली सात साल की मासूम को उसका करीबी रिश्तेदार श्मशाद अपने साथ दोपहर को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया। करीब तीन-चार घंटे बाद श्मशाद शराब के नशे में आया और बच्ची को घर छोड़ गया। बच्ची के घर आने के बाद जब उसकी बुआ ने देखा तो उसके होश उड़ गए। बच्ची खून से बुरी तरह लतपथ थी। इस बालिका को पिलानी के बिड़ला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया। यहां पर देर रात तक उसका इलाज जारी था। शुक्रवार को पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया। उधर इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने खून के कपड़ों से लतपथ ही आरोपी को हिरासत में लिया, अब सरकार को तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को सजा के साथ इन सब की जड़ शराब को प्रतिबंधित करना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for stop the sale of alcohol
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand, stop, sale, alcohol, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved