• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा में गूंजी बीकानेर से सीकर तक 4 लेन करने की मांग

Demand for 4-lane from Gunji Bikaner to Sikar in assembly - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने शुक्रवार को विधानसभा में पर्ची के माध्यम से बीकानेर की एक बड़ी मांग को सदन में रखा। विधायक डॉ. गोपाल जोशी ने उठाए मुद्दे में कहा कि कि हाईवे-11 पर बीकानेर से सीकर 220 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग को डिवाइडर सहित फोर लेन करने की अतिआवश्यकता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग बीकानेर-सीकर होते हुए राजधानी जयपुर तक जाता है तथा बीकानेर से श्रीडूंगरगढ़ सरदारशहर होते हुए राजधानी दिल्ली भी जाता है। दिल्ली एवं जयपुर दोनों राजधानियों से जुड़े होनेे के कारण इस पर ट्रांसपोर्टेशन व्हीकल खूब चलते हैं, लेकिन टू लाइन होने के कारण लोगों को तथा वाहन चालकों दोनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है तथा कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

लूणकरनसर क्षेत्र के पूर्व विधायक भीमसेन चौधरी का दुर्घटनावश निधन इसी हाईवे 11 पर फतेहपुर के पास हुआ था। श्रीकोलायत क्षेत्र से सात बार विधायक रहे देवीसिंह भाटी की धर्मपत्नी कमलेश कंवर एवं सुपुत्र कुं. रविन्द्रसिंह का भी दुर्घटनावश निधन नेशनल हाईवे स्थित गुंसाईसर के पास हुआ था। बीकानेर-सीकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा पशुओं तथा नीलगायों का भी आवागमन रहने से भी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए डिवाइडर सहित फोर लेन होने के साथ-साथ सडक़ के दोनों ओर आवारा पशुओं को रोकने के प्रबंध की भी जरूरत है। विधानसभा में विधायक डॉ. गोपाल जोशी द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का जबाव देते हुए संसदीय मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने इस मांग के समर्थन में केन्द्र को पत्र लिखने का आश्वासन दिया और साथ ही साथ विधायक डॉ. गोपाल जोशी को भरोसा दिलाया कि बीकानेर से सीकर तक जल्द ही फोर लेन बनवाने के प्रयासों में तेजी लाई जाएगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for 4-lane from Gunji Bikaner to Sikar in assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: demand, 4-lane, bikaner, sikar, assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved