• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली पुलिस का अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख के घर छापा

Delhi Police raid at Minority Commission chief house - India News in Hindi

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने बुधवार को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख जफरुल इस्लाम खान के घर पर छापा मारा। इस्लाम पर सोशल मीडिया पर देशद्रोह संबंधी कथित टिप्पणी के लिए मामला दर्ज किया गया है। एजेंसी के सूत्रों ने कहा, "टीम को इस्लाम के उस मोबाइल फोन की तलाश थी जिसे उसने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए इस्तेमाल किया था।" इस्लाम की वकील वृंदा ग्रोवर ने आईएएनएस से कहा, "यह छापा मारा गया था और पुलिस टीम अब चली गई है। हमने उनसे कानून के मुताबिक कार्य करने को कहा है।"
वृंदा ग्रोवर ने एक बयान में कहा, "आपको बताया जा चुका है कि डा. जफरुल इस्लाम 72 वर्षीय सीनियर सिटिजन हैं और उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं जिससे उन पर कोविड-19 का ज्यादा खतरा है। "
उन्होंने एक बयान में कहा कि कानून के मुताबिक 65 साल से ऊपर के व्यक्ति से पूछताछ उनके घर पर ही की जा सकती है और उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है।
खान ने 28 अप्रैल को एक फेसबुक पोस्ट में विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Police raid at Minority Commission chief house
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: zafarul islam khan, delhi police raid, minority commission chief house, delhi polic, raid, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved