नई दिल्ली। स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया है। शनिवार को केजरीवाल को
लिखे पत्र में योगेन्द्र यादव ने कहा कि आप सरकार के दो साल के कार्यकाल
में लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दो साल पहले आप को मिले
ऎतिहासिक जनादेश की वजह दिल्ली की जनता के आत्मबल को बताया। उन्होंने कहा
कि दो साल बाद वे जनता के आत्मबल को डगमगाते हुए देख रहे हैं।
उन्होंने केजरीवाल को राइट टू रिकॉल की उनकी पुरानी मांग को याद दिलाते हुए
कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान गंदगी और परेशानियों से बेहाल जनता भाजपा से
बेहद नाराज दिखी। 2015 के चुनाव में आप को ऎतिहासिक बहुमत देने वाले
दिल्ली के मतदाता भाजपा से नाराज होने के बावजूद हताशा में भाजपा के साथ
जाने को मजबूर हैं।
यादव ने इसके लिए केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आप से धोखा खाने
के बाद लोग उन्हीं पुरानी पार्टियों के पास जाने को मजबूर हैं, जिन्हें
उन्होंने दो साल पहले खारिज कर दिया था।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने अभी भी पहले की ही तरह जनता का साथ मिलने का
दावा कर पूरे निगम चुनाव को अपनी लोकप्रियता के जनमत संग्रह के रूप में बदल
दिया है। यादव ने केजरीवाल को प्रस्ताव दिया कि अगर निगम चुनाव में आप को
बहुमत मिलता है तो वह अपनी राय को गलत मानते हुए केंद्र सरकार द्वारा
दिल्ली सरकार को निशाना बनाने के उनके आरोप का समर्थन करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 - राजस्थान में दांव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की प्रतिष्ठा
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
Daily Horoscope