• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नागपुर से दिल्ली की उड़ान भर रहे प्लेन में आई तकनीकी खराबी, गडकरी भी थे सवार

Delhi-Bound Indigo Flight Take-Off Aborted, Nitin Gadkari Was On Board - India News in Hindi

नागपुर। नागपुर से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उड़ान को निरस्त करना पड़ा। इस विमान में केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री भी सवार थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान पाइलेट को तकनीकी खराबी पा पता चला, जिसके बाद इस उड़ान को स्थगित करना पड़ा। पायलट द्वारा घोषणा करने के बाद विमान 6ई-636 को टैक्सी-वे से वापस लौटना पड़ा। इस दौरान सभी यात्रियों को डीबोर्ड करने के लिए कहा गया।

यात्रियों ने एयरलाइन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार किया। विमान में तकनीकी खराबी के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। करीब 143 यात्रियों को ले जा रहे विमान ए-320 में तकनीकी गड़बड़ी का पहले से कोई अनुमान नहीं था। केंद्रीय मंत्री गडकरी मंगलवार सुबह नागपुर से दिल्ली जाने वाले थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi-Bound Indigo Flight Take-Off Aborted, Nitin Gadkari Was On Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi-bound indigo flight, nitin gadkari, nagpur, delhi, union minister nitin gadkari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved