• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भ्रष्टाचार से मर रही गौशाला की गायें: संस्था

Cows death to corruption in kanpur - Kanpur News in Hindi

कानपुर। गौवंश बचाओ अभियान के तत्वावधान में नया गंज में गौमाता चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। एनीमल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य नन्द किशोर उर्फ लालू मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार गौमाताओं के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है तो वहीं दूसरी तरफ कानपुर गौशाला सोसायटी में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिसके चलते वहां पर आए दिन गौमाता भूख से मर रहीं है। मीडिया बंधुओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप लोग सब जानते हो कि गौमाता किन कारणों से मर रही हैं। भूमाफिया भ्रष्टाचार के लिए गौशाला सोसायटी पर कब्जा किये हुए हैं और गौमाता की सेवा करना तो दूर उन्हें पेट भर भोजन नहीं दिया जा रहा है। जबकि सोसायटी में गौमाताओं के लिए शहर व दूर दराज के गौ प्रेमी खूब दान देते हैं। इसके अलावा सोसायटी में भी इतनी आमदनी है कि गौमाताओं को भूखा रहने की जरूरत नहीं है। कहा कि हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी इस पर जांच कराकर दोषी लोगों को सख्त से सख्त दण्ड देने की कृपा करें। कहा जो गौमाता का नहीं हुआ वह किसी का भी नहीं हो सकता। यह भी कहा कि अगर दोषी लोगों पर कार्यवाही नहीं होती तो मजबूर होकर सड़क पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुनील त्रिपाठी, ध्रुव कुमार अग्रवाल, रंजू अग्रवाल, उमाशंकर, राज कुमार गुप्ता, देवेन्द्र शुक्ला, रिंकू वर्मा, रजत त्रिपाठी आदि मौजूद रहें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cows death to corruption in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cows death, corruption, kanpur, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved