• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

बाबू ने मांगी घूस तो जमीन पर लेटकर चिल्लाने लगा सिपाही

इलाहाबाद। इलाहाबाद मण्डल के प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस वक्त बखेड़ा खड़ा हो गया जब एक घायल सिपाही मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए सेंशन हुये पैसे लेने पहुंचा। बाबू ने पैसा देने के बदले सुविधा शुल्क की डिमांड कर दी। नाराज सिपाही बैसाखी फेक कर जमीन पर लौटने लगा। सिपाही के अचानक इस जवाब से दफ्तर में काम कर रहे बाबू भाग खड़े हुए। तब तक तमाशबीनों की भारी भीड़ भी जुट गई और सूचना के बाद कप्तान ने बाबू व सिपाही को भी तलब किया है। गोली लगने से घायल है सिपाही प्रतापगढ के संग्रामगढ फायर ब्रिगेड स्टेशन पर पन्ना लाल दुबे की बतौर कांस्टेबल तैनाती है। पिछले माह ड्यूटी के दौरान दुबे को गोली लग गई थी। घायल दुबे ने इलाज़ के लिए मेडिकल आवेदन किया था।
डेढ लाख हुआ सेंशन
सिपाही पन्ना लाल दुबे के मेडिकल ट्रीटमेंट के लिये विभागीय कार्रवाई के बाद 1.5 लाख रुपए सेंशन हुये थे। सरकार की ओर से उसे 1.5 लाख रूपए की सहायता दी गई थी। लेकिन एसएसपी दफ्तर के बाबू ने सुविधा शुल्क के चक्कर में उसकी मेडिकल पेमेंट पेंडिंग कर रखी थी।
महीनों से काट रहा था चक्कर
जैसा की आम जनता के साथ होता है वही सिपाही के साथ भी सरकारी दफ्तर में हो रहा था। सेंशन हुई धनराशि लेने के लिए विकलांग सिपाही महीनों से चक्कर लगा रहा था,लेकिन विभाग के बाबू लगातार उससे घूस की मांग करते रहे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-corruption in ssp office allahabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: corruption, ssp, office, allahabad, police, clerk, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved