नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को अपनी पार्टी की मध्य प्रदेश के चित्रकूट उपचुनाव में जीत को बदलाव का एक संकेत कहा और लोगों की पार्टी में निष्ठा के लिए धन्यवाद जताया। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, हवा में बदलाव की बयार है। कांग्रेस पार्टी में विश्वास व निष्ठा जताने के लिए चित्रकूट के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद। वहीं, चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली शिकस्त के बाद एसपी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी ट्विटर के जरिए चुटकी ली है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हार, हवा के रुख को बता रही है। नोटबंदी और जीएसटी का सारा सच जनता को समझ आने लगा है। यह परिणाम जनता के मन में बीजेपी के प्रति बढ़ते अविश्वास और विरोध का प्रतीक है। भाजपा की हार की हवा अब गुजरात तक भी जाएगी।
जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार:सीएम शिवराज
चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में मिली शिकस्त के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया कि चित्रकूट उपचुनाव में जनता के निर्णय को शिरोधार्य करता हूं। जनमत ही लोकतंत्र का असली आधार है। जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। चित्रकूट के विकास में किसी तरह की कमी नहीं होगी। प्रदेश के कोने-कोने का विकास ही मेरा परम ध्येय है।
बीजेपी हारी, कांग्रेस जीती
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope