नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने पुलवामा आतंकी हमले पर सैम पित्रोदा के बयान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए मतदाताओं से लोकसभा चुनाव में 'कांग्रेस की संस्कृति' के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने की अपील की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अमित शाह ने 'जनता माफ नहीं करेगी' हैशटैग के साथ एक ट्वीट के जरिए कहा, "विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर स्पष्ट है। वे हमारी सेना पर संदेह करते हैं और हमें अपनी सेना पर गर्व है। उनका दिल आतंकियों के लिए धड़कता है और हमारा दिल तिरंगे के लिए धड़कता है। इस चुनाव में अपने मत की शक्ति से कांग्रेस की संस्कृति पर सर्जिकल स्ट्राइक करें।"
उन्होंने यह बात पित्रोदा के उस बयान के जवाब में कही जिसमें उन्होंने 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बारे में कहा कि ऐसी घटनाएं हमेशा होती हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार भी 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद विमान भेज सकती थी लेकिन वह उचित रास्ता नहीं होता।
पित्रोदा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नजदीकी माना जाता है और वह इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख हैं।
(आईएएनएस)
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope