• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

2019 की तैयारी: मोदी लहर रोकने को बनेगा UP में भी महागठबंधन!

नई दिल्ली। यूपी और उत्तराखंड में करारी हार के बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और मोदी लहर को टक्कर देने के लिए महागठबंधन तैयार करने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। जहां एक ओर हार की समीक्षा में सपा और बसपा जुट गई हैं, वहीं कांग्रेस में इस बात को लेकर मंथन चल रहा है कि अगर 2019 में मोदी को रोकना है, तो महागठबंधन जरूरी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसके समर्थन में हैं। यही नहीं अन्य दलों ने भी साथ आने के संकेत दे दिए हैं। कांग्रेस का मानना है कि यूपी में भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत यह बात साफ करती है, कि कोई भी दल अकेले भाजपा और मोदी से टक्कर नहीं ले सकता, लिहाजा बिहार की तर्ज पर महागठबंधन जरूरी है और समय की मांग भी। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का मानना है कि बिहार की तर्ज पर यूपी में महागठबंधन नहीं हो सका, यही वजह है कि यूपी में भाजपा को तीन चौथाई बहुमत मिला। कांग्रेस का कहना है कि यूपी के दो प्रमुख दलों को अपने आपसी बैर को मिटाकर महागठबंधन करने की जरूरत है। बता दें कि राजनैतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में भाजपा के पास विधानसभा में 325 सीटें हैं जबकि लोकसभा में 73। सपा और बसपा अब दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cong mulls ties with regional parties to break Modi BJP wave in 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, ties with regional parties, modi bjp wave, 2019, bsp, sp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved