झज्जर। विधानसभा चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा है कि इन नतीजों से यह बात साफ हो गई है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं परिश्रम में है। उन्होंने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में लोगों ने इतिहास रचते हुए एक तरफा समर्थन की मुहर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगाई है। धनखड़ मंगलवार को अपने निवास पर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करने के लिए हरियाणा सरकार ने नई परिकल्पानों जैसे कि पेरी-अर्बन कृषि, जलवायु अनुसार स्मार्ट कृषि और जैविक खेती को अपनाने पर जोर देना तथा सूक्ष्म सिंचाई के साथ-साथ कृषि उत्पादों के विपणन और ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं को भी शुरू किया है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि पिछले दिनों राज्य में हुई बारिश व ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों की शीघ्र ही गिरदावरी करावाकर किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 से 20 मार्च के बीच फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित होने वाला द्वितीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन प्रदेश के किसानों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। कृषि मंत्री ने बताया कि इस सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। दूसरे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शिरकत करेंगे। समापन के मौके पर पर मुख्य रूप से राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी मौजूद रहेंगे।
पंचायत एवं विकास मंत्री धनखड़ ने बताया कि सरकार की योजना है कि प्रदेश के हर गांव पर आबादी के लिहाज से एक से दो करोड़ रुपए विकास पर खर्च किए जाएं। उन्होंने बताया कि जिन गांवों की आबादी दस हजार से अधिक है वहां शहरों जैसी सुविधाएं सरकार की ओर से दी जाएंगी। तीन हजार से लेकर दस हजार तक की आबादी वाले गांवों में जनसंख्या के हिसाब से 50 लाख से दो करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार की यह योजना भी है कि हर गांव में विकास के लिए एक से दो करोड़ की राशि हर गांव के विकास के लिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2017 से पंचातयों को विकास पर खर्च करने वाली राशि में बढोतरी की जाएगी। इससे पंचायतें अधिक विकास करवा सकेंगी।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope