• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कैलाश मानसरोवर यात्रा अनुदान योगी ने दोगुना किया

cm Yogi did doubled fund for Kailash Mansarovar Yatra in gorakhpur - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर | देश की सबसे बड़ी और दुर्लभ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आर्थिक अनुदान 50 हजार रुपये से बढ़ाकर लाख रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के श्रद्धालु तीर्थ यात्रियों की परेशानियों व समस्याओं पर गौर करते हुए दिल्ली के आस-पास राज्य में किसी उपयुक्त स्थान पर कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराए जाने का भी निर्णय लिया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। इस भवन के निर्माण से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आने जाने वाले प्रदेश के तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर यात्रा को प्रोत्साहन भी मिलेगा।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-cm Yogi did doubled fund for Kailash Mansarovar Yatra in gorakhpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm yogi adityanath, doubled fund, kailash mansarovar yatra, gorakhpur , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved