• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

शिवराज ने दिया अटकलों को विराम, कहा- भाजपा का कोई CM नहीं जा रहा दिल्ली

मुंबई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि पर्रिकर सहित कुछ केंद्रीय मंत्रियों को राज्यों में भेजे जाने के बाद एमपी के सीएम शिवराज जैसे वरिष्ठ नेताओं को केंद्र में बुलाया जा सकता है। शिवराज सिंह इंडिया टुडे से बातचीत में ऐसी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई भी मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं जा रहा है। उनसे पूछा गया था कि आपके भोपाल से दिल्ली जाने की चर्चा चल रही है, आप मुख्यमंत्री पद को ज्यादा शक्तिशाली मानते हैं या फिर केंद्र में मंत्री पद को इस पर चौहान ने कहा, ‘बीजेपी शासित राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री के दिल्ली नहीं जा रहा है। मुझे पता नहीं चल रहा है कि आखिरकार कौन ऐसी अफवाहें उड़ा रहा है।’ इस दौरान चौहान ने केंद्र सरकार की ओर से गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोपों को भी सिरे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र की योजनाओं पर गौर किया जाए, तो गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव के आरोप बेबुनियाद साबित होते हैं। केंद्र सरकार की ओर से नीति आयोग समेत कई संगठनों की बैठक में सभी राज्यों को समान रूप से आमंत्रित किया जाता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CM Shivraj Chauhan says, no any CM of BJP going to Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivraj singh chauhan, bjp cm, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved