नई
दिल्ली। रोड शो के दौरान एक व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारे जाने के एक दिन बाद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हमले के लिए भारतीय
जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज को दबाने और तानाशाही स्थापित
करने की कोशिश कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी
(आप) प्रमुख ने कहा, "बीते रोज एक व्यक्ति ने मुझ पर हमला किया। यह बीते
पांच सालों में मेरे ऊपर नौवां हमला है और मुख्यमंत्री बनने के बाद से
पांचवा हमला है। मुझे नहीं लगता कि इतनी बार किसी और मुख्यमंत्री पर हमला
हुआ होगा।"
केजरीवाल ने कहा कि देश में दिल्ली एकमात्र जगह है, जहां मुख्यमंत्री की सुरक्षा विपक्षी पार्टी के हाथों में है। उन्होंने
कहा, "मेरी सुरक्षा भाजपा की जिम्मेदारी है। दूसरे सभी राज्यों में
मुख्यमंत्री की सुरक्षा राज्य पुलिस की जिम्मेदारी है, जो मुख्यमंत्री के
तहत आती है।"
यह दावा करते हुए कि नौ हमलों को महज सुरक्षा में लापरवाही नहीं कहा जाता सकता, उन्होंने कहा, "यह मेरे खिलाफ साजिश है।" भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी ने आप को बर्बाद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। उन्होंने
कहा, "उन्होंने मेरे कार्यालय पर सीबीआई की छापेमारी की। दिल्ली पुलिस ने
मेरे घर पर छापा मारा। कुल 33 मामले मेरे खिलाफ दर्ज किए गए हैं। वे
शारीरिक तौर पर हमें हटाना चाहते हैं..यह हमला मुझ पर नहीं बल्कि यह दिल्ली
पर था। उन्होंने दिल्ली के लोगों द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री पर हमला
किया।"
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope