• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में सीएम के नाम पर मंथन जारी, उठी ब्राह्मण सीएम की मांग

Churning on the name of CM in UP, demanded Brahmin CM - Meerut News in Hindi

मेरठ। भाजपा की यूपी में प्रचंड जीत के बाद जहां सीएम के नाम पर मंथन चल रहा है। वहीं इन सबके बीच यूपी के मेरठ से ब्राह्मण सीएम की मांग उठने लगी है। मेरठ के अलग अलग स्थानों पर कुछ होल्डिंग लगाए गए हैं। जिस पर भाजपा से किसी ब्राह्मण चेहरे को ही सीएम पद पर बिठाने की मांग की गई है। मेरठ के बुढ़ाना गेट चैराहे और मेरठ कॉलेज सहित कई ऐसे स्थानों पर बड़े बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। जहां अक्सर लोगों की भीड़ भाड़ रहती है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से लगाए गए इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की फोटो लगी है। पंडित धर्मपाल शर्मा और महासभा की मानें तो उत्तर प्रदेश में साढे 18 फीसदी वोट ब्राह्मणों के हैं। जो भाजपा का कट्टर वोटर है। इस नाते उत्तर प्रदेश के सिंहासन पर ब्राह्मण को ही बिठाने की मांग की गई है। ब्राह्मण सीएम की मांग को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के साथ साथ कई अन्य ब्राह्मण संगठन भी इस लड़ाई में कूद पड़े है। भले ही शीर्ष नेतृत्व में सीएम पद के लिए मनोज सिन्हा का नाम सबसे ऊपर चल रहा हो, लेकिन इन लोगों की माने तो दिनेश शर्मा, कलराज मिश्रा और महेश शर्मा भी सीएम पद के लिए एक सफल चेहरा साबित हो सकते हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Churning on the name of CM in UP, demanded Brahmin CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: churning on the name of cm in up, demanded brahmin cm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, meerut news, meerut news in hindi, real time meerut city news, real time news, meerut news khas khabar, meerut news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved