नई दिल्ली। चीन ने एक ऐसा जहाज तैयार किया है, जिसने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। यह एक शिप है, जो कृत्रिम द्वीपों का भी निर्माण कर सकता है। चीन ने इस जहाज का नाम मैजिक आइलैंड मेकर रखा है। आशंका जताई जा रही है कि चीन इसे दक्षिण चीन सागर में तैनात कर सकता है, जहां उसका पहले से ही अमेरिका, भारत समेत कई पड़ोसी देशों से मतभेद चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह एशिया का सबसे बड़ा ड्रैजिंग पोत है और कम समय में कृत्रिम द्वीपों का निर्माण करने में सक्षम है। चियान कुन हाओ नाम के इस जहाज का इस्तेमाल लैंड रिक्लेमेशन के लिए किया जाता है। इस जहाज की लंबाई 140 मीटर है और यह समुद्र में 35 मीटर नीचे से एक घंटे में 6,000 क्युबिक मीटर बालू या रेत को आसानी से निकाल सकती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी बालू या रेत से कृत्रिम द्वीपों को तैयार किया जाता है। वहीं चीनी मीडिया का कहना है कि चीन अपने तटीय क्षेत्रों में कई लैंड रिक्लेमेशन प्रॉजेक्ट चला रहा है, ऐसे में इस जहाज की मौजूदगी किसी के लिए भी चिंता की बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन ड्रैगन के पुराने विस्तारवादी और आक्रामक रवैये को देखते हुए दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ गई है। चीन के पड़ोसी देशों को लग रहा है कि चीन इस शिप का इस्तेमाल दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप बनाने में कर सकता है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope