• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भारत ने दिया करार जवाब तो चीन के तेवर पड़े नरम, हुआ बातचीत को तैयार

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरुण जेटली द्वारा करारा जवाब मिलने के बाद चीन ने शुक्रवार को संकेत दिए है कि वह भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। चीन ने कहा कि सीमा विवाद पर सार्थक संवाद एक मत्वपूर्ण मुद्दा है। इस मामले में चीन के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं। इससे पहले चीन ने कहा था कि वह तब तक भारत के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा, जब तक कि भारत चीनी क्षेत्र से अपने सैनिकों को नहीं हटा लेता। लेकिन, जब चीन को करारा जवाब देते हुए रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सन् 1962 और साल 2017 के भारत में काफी फर्क है। इसके बाद चीन के तेवर नरम पड़ते दिख रहे है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा शुक्रवार को सिक्किम में तनाव पर भारत और चीन के बीच बातचीत के लिए कूटनीतिक माध्यम बंद नहीं हुए हैं। लु ने कहा, महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि सिक्किम में डोकलाम क्षेत्र से भारतीय सेना को हटाने पर सार्थक वार्ता हो। लु ने एक बार फिर भारतीय सैनिकों पर चीनी सीमा में अतिक्रमण का आरोप लगाया, जिससे भारत ने इनकार किया। उन्होंने डोनलोंग पर भूटान के दावे को भी खारिज किया और इसे चीनी क्षेत्र बताया। आपको बात दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सन् 1962 और साल 2017 के भारत में काफी फर्क है। जेटली ने कहा, अगर वे हमें याद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं, तो मैं स्पष्ट कर दूं कि सन् 1962 में भारत के जो हालात थे और 2017 में जो हालात हैं, उसमें काफी अंतर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-China said, ready to negotiate with India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, china, sikkim, india china border, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved