जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार शाम नई दिल्ली में अशोका रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड में मिले प्रचंड जनमत के लिए बधाई दी। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा मौका है, जब इन चुनाव परिणामों ने इतिहास रचा हैं। लोगों ने सालों बाद सभी बंधनों को तोड़ प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ संकल्प पर भरोसा जताया है। राजे ने कहा कि यह रिकॉर्ड विजय नए भारत की शुरुआत है। जो आगे गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी जारी रहेंगी। इससे पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर राजे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी मुख्यमंत्री राजे के साथ थे।
आगे
तस्वीरों में देखें...
संजय सिंह का आरोप: शराब घोटाले में पूरी तरह लिप्त है बीजेपी, ये कमल छाप घोटाला है
राहुल गांधी ने अग्निवीर योजना को लेकर फिर सरकार को घेरा, कहा- हटा देंगे इसको
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू और करमजीत कौर
Daily Horoscope