कानपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि सभी पुलिस थानों में पुलिस कर्मी खुद साफ-सफाई करेंगे। मुख्यमंत्री का हुक्म हुक्मरानों पर ऐसा दिखा कि शुक्रवार को जनपद के सभी थानों मे दिखाई दिया। मुख्यमंत्री के फरमान के चलते थानों में पुलिस कर्मियों ने खुद हाथों में झाड़ू उठाकर सफाई की।
कानपुर कोतवाली वा महिला थाने के पुलिस कर्मियों ने मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करते हुए खुद अपने हाथों में झाड़ू उठाई और थाने के हर कोने को साफ कर चमकाया। इस अभियान में महिला पुलिस कर्मियों ने भी खुद को पीछे नहीं रखा और उन्होंने भी साफ-सफाई की। कोतवाली, बिधनू, महिला थाना के साथ जनपद के सभी 44 थानों व सम्बधिंत चौकियों में पुलिस कर्मियों द्वारा सफाई करते देखें गए।
अब्बास अंसारी पिता के जनाजे में शायद ही हो सकेंगे शामिल, लोगों ने कहा - जब राम रहीम को पैरोल तो...
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
लालू की 'फिरकी' में फंसी कांग्रेस, कन्हैया, पप्पू, निखिल 'आउट'
Daily Horoscope