• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री बदले की भावना से करवा रही हैं गिरफ्तारियां : गहलोत

Chief Minister are doing Arrests With a sense of revenge : Gehlot - Jalore News in Hindi

जालोर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बदला लेने की भावना से जोधपुर में गिरफ्तारियां करवा रही हैं। वे शुक्रवार को यहां जालोर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। गहलोत ने जोधपुर विकास प्राधिकरण में घोटाले को लेकर हो रही गिरफ्तारियों पर कहा कि जब एसीबी के लोग खुद मान रहे हैं कि जेडीए में कथित घोटाले में रुपयों का लेन-देन नहीं हुआ है, बल्कि प्रक्रियागत अनियमितता हुई है। इससे साफ जाहिर होता है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर बदले की भावना से गिरफ्तारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह कि प्रक्रियागत अनियमितताएं पूरे प्रदेश मेें मिल जाएंगी। अगर सरकार पारदर्शिता चाहती है तो पूरे राज्य मेें ऐसे मामलों की जांच करवाई जाए और सभी मामलों में एक जैसी कार्रवाई करें। उन्होंने एसबीसी व आर्थिक आधार पर आरक्षण मामले में कहा कि सरकार इस मामले में सिर्फ खेल खेल रही है। बार-बार कानून व नियम बदलकर जनता को धोखा दे रही है, जबकि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कानूनी पहलुओं पर विचार कर एसबीसी आरक्षण दिया था। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलें पब्लिक सेक्टर में आती हैं। लिहाजा, इन्हें मर्ज नहीं करना चाहिए और न ही इनमें पद घटाने चाहिए, जबकि वर्तमान सरकार इस तरह का काम कर रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chief Minister are doing Arrests With a sense of revenge : Gehlot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, former chief minister, arrests, sense, revenge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jalore news, jalore news in hindi, real time jalore city news, real time news, jalore news khas khabar, jalore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved