• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Chandrayaan-2 : तकनीकी खामी दूर, 21 से 23 जुलाई के बीच चंद्रयान-2 को लॉन्च करेगा इसरो!

Chandrayaan-2 Isro looking at July 21-22 for Chandrayaan-2 re-launch - India News in Hindi

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) जल्द ही चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) मिशन को लॉन्च कर सकता है। दरअसल, इसरो ने चंद्रमा मिशन के प्रक्षेपण को नियत समय से लगभग एक घंटा पहले कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द कर दिया था। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (GSLV-Mk III) में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारियों से पता चला है कि गड़बड़ी को सुधार लिया गया है।

रॉकेट की स्थिति के बारे में हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोमवार को चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी, मगर तकनीकी खराबी के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि रॉकेट के लांच के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लांच की तिथि 21 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है।

रॉकेट को भारत के दूसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के साथ सोमवार तड़के 2:51 बजे उड़ान भरनी थी। मगर अधिकारियों को इस लांचिंग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद इसरो ने ट्वीट किया, "इसरो को प्रक्षेपण से एक घंटा पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला। एहतियात के तौर पर चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण को रोक लिया गया। संशोधित प्रक्षेपण तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chandrayaan-2 Isro looking at July 21-22 for Chandrayaan-2 re-launch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isro, chandrayaan-2 re-launch, chandrayaan 2, chandrayaan-2, moon mission india isro, sriharikota, chandrayaan 2 launch date and time, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, चंद्रयान-2, इसरो, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved