• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से तोड़ी चेन

Chained chain of womans throat on the morning walk - Chittorgarh News in Hindi

चित्तौडग़ढ़। जिला मुख्यालय पर एक बार फिर चेन स्नेचरों ने राह चलती महिला को निशाना बनाया हैं। जानकारी के अनुसार शहर के सेंती निवासी रिटायर्ड शिक्षिका सुबह मॉर्निंग वॉक कर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए चेन स्नेचरों ने शिक्षिका की चेन झपट ली। वारदात के बाद जब शिक्षिका ने एक बाइक सवार से सहायता मांगी, लेकिन वह बाइक सवार लुटेरे का साथी निकला। वह चेन तोडऩे वाले को बाइक पर बिठाकर भाग निकला। बाद में एक अन्य बाइक सवार ने उनका पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। वारदात वाले इलाके में जिले के सांसद सहित दो विधायकों के भी आवास हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रशासन या सरकार का कोई खोफ नहीं है। वे लगातार इस इलाके में वारदातों को अजांम दे रहे हैं। वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेंसरा ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने चैन स्नैचरों को पकडऩे के लिए पूरे शहर के मार्गों पर नाकाबंदी भी की, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चला। एसपी, डिप्टी ने लोगों को चेताया चेन स्नेचरों की वारदात के बाद कुछ ही समय में जिला पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा और चित्तौडग़ढ़़ डिप्टी गजेंद्र सिंह जोधा ने सोशियल मिडिया के ग्रुप में लोगों को शहर में चेन स्नेचिंग की वारदात का मैसेज डालते हुए बदमाशों के हुलिए का हवाला दिया और लोगों को सतर्क रहने एवं हुलिए के अनुसार चेन स्नेचर नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chained chain of womans throat on the morning walk
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chained, chain, of womans, throat, on the, morning walk, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chittorgarh news, chittorgarh news in hindi, real time chittorgarh city news, real time news, chittorgarh news khas khabar, chittorgarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved