• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

INS Viraat को होटल बनाने का आंध्र का प्रस्ताव केंद्र ने ठुकराया

Centre INS Viraat rejects Andhra proposal into Hotel - India News in Hindi

नई दिल्ली। तीस साल तक भारतीय समुद्री सीमा का प्रहरी रहे भारतीय नौसेना का विमान वाहक पोत आईएनएस विराट होटल और एक विमान संग्रहालय में तब्दील हो जाता, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश सरकार की 50 फीसदी साझेदारी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार ने आईएएनएस विराट को एक विमान संग्रहालय में तब्दील करने का प्रस्ताव 26 अक्टूबर, 2016 को दिया था। इसमें व्यावसायिक स्तर की पर्यटक और आतिथ्य सुविधाएं भी होतीं। भामरे ने कहा, आंध्र प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित विशेष उद्देश्यीय वाहन (एसपीवी) के प्रस्ताव में रक्षा मंत्रालय के साथ 50 प्रतिशत साझेदारी का अनुरोध किया था। मंत्री ने कहा, रक्षा मंत्रालय ने साझेदारी के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और इस फैसले से आध्र प्रदेश सरकार को पिछले साल 14 दिसम्बर को अवगत करा दिया गया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Centre INS Viraat rejects Andhra proposal into Hotel
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aircraft carrier, ins viraat, hotel, defence ministry, andhra pradesh government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved