नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक गतिविधियों से बाज नहीं आ रही है। आर्टिकल 370 (Article 370) हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान ने कई बार संघर्षविराम उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया है। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में एक महिला की जान चली गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तान ने सुबह 9.30 बजे बिना उकसावे के छोटे हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।"
रिपोर्ट मिलने तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की ओर से बीते पांच वर्षो में 2019 में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
इस वर्ष आज की तारीख में संघर्ष विराम उल्लंघन की 2300 से ज्यादा घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं। जबकि वर्ष 2018 में इसकी संख्या 1629 थी। भारतीय सेना के अनुसार, संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में बढ़ोतरी आतंकवादियों को जम्मू एवं कश्मीर में घुसपैठ कराने के उद्देश्य से हुई है। खुफिया रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा के पास रखा गया है, ताकि मौका मिलते ही वे भारतीय सीमा में प्रवेश कर सकें।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में किया मतदान, लोगों से की वोट डालने की अपील
Daily Horoscope