• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेवरात व नगदी चोरी करने वाली महिला गैंग पकड़ी

Caught woman and cash stolen gang - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। थाना उच्चैन पुलिस ने भौंट गांव के एक सूने मकान में घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर ले जाने के मामले में अलवर क्षेत्र की पांच शातिर महिलाओं तथा चार पुरुषो को मंगलवार को धौलपुर के कस्बा बाड़ी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से नगदी व जेवरात भी बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में अन्य कई वारादातों का खुलासा होने की सम्भावना है। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि भौंट गांव निवासी विनोद कुमार ब्राह्मण ने सूने मकान में घुसकर जेवरात व नगदी चोरी कर लेजाने का एक मामला 19 मार्च को दर्ज कराया था। बताया गया कि आरोपी चोरी के बाद रातोंरात धौलपुर के कस्वा बाड़ी जा पहुंचे जिन्हें बाड़ी पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ज्योति, रज्जो, जस्सो, कु. पायल, लादी राकेश, विनोद, संजय व लक्षमण नट निवासी साहोड़ी का वास थाना मालाखेड़ा जिला अलवर के बताए गए हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Caught woman and cash stolen gang
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caught, woman, and, cash, stolen gang, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved