धर्मशाला। जिला कांगड़ा के गोपालपुर चिड़ियाघर से भाग निकले दो तेंदूओं को साथ लगते एक नाले से पकड लिया। मादा तेदूआ बाड़े के आसपास ही मंडरा रही थी। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह चिड़ियाघर से तीन तेंदूओं के भाग निकलने का मामला सामने आया था, जिनमें से एक तेंदूए को बुधवार के दिन ही पकड लिया था। तेंदूूओं के पिंजरे से बाहर आने की घटना के साथ ही पूरे क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इस घटना को लेकर लोग दहशत में थे। इस सर्च अभियान में पुलिस तथा वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मिलकर कार्य किया। घटना के बाद से ही चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। चिड़ियाघर पहुंचे पालमपुर के एसडीएम अजीत भारद्वाज ने बताया कि पिंजरे की तारों को किसने काटा था इसकी जांच जारी है तथा इसमें कोई भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार भागे गए तेंदुओं में एक मादा व एक नर थे, जिनमें एक 15 साल पहले कुफरी चिड़ियाघर से लाया गया 16 वर्षीय तेंदुए व चार वर्ष पूर्व जोगिंद्रनगर में पकड़े गए छह माह के तेंदुए को प्राकृतिक चेतना केंद्र गोपालपुर में लोगों को दिखाने के लिए बाडे में रखा गया था। नूरपुर इलाके में पकडे गए घायल तेंदुए को पिंजरे में रखा था। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope