माना जा रहा है कि राहुल कोटे से दूसरी बार चुनाव जीते यूथ कांग्रेस के
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग, संगरूर से विजय इंदर सिंगला
और पहली बार चुनाव जीत कर आए अमित विज का मंत्री बनना तय है। वहीं, नवजोत
सिंह सिद्धू उप मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन इस पर अंतिम मोहर राहुल गांधी की
ही लगेगी। हालांकि कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट पर अंतिम निर्णय राहुल
गांधी को लेना हैं। कैप्टन आज दिल्ली में राहुल गांधी से मिलेंगे। इसके बाद
ही कैबिनेट मंत्रियों की स्थिति स्पष्ट होगी। [ तांत्रिक मां के कहने पर अपने ही जिगर के टुकड़ों को पिता ने दी दर्दनाक मौत]
विधानसभा का स्पीकर
कौन हो इसे लेकर पेंच फंसा है। विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक ब्रह्म
मोहिंद्रा हैं, उन्हें कैबिनेट में स्थान मिल सकता है। उनके बाद सबसे
महत्वपूर्ण नाम डॉ. राजकुमार वेरका का है जो कैप्टन के करीबी भी हैं और
भरोसेमंद भी। वेरका के स्पीकर बनने से अमृतसर में तीन मंत्री बनाने की
टेंशन भी कैप्टन सरकार को नहीं रहेगी। कांग्रेस ने वीआइपी कल्चर खत्म करने
का वायदा चुनाव से पूर्व किया था। यही कारण हैं कि कैप्टन अमरिंदर सिंह
अपना शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में करेंगे।
मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा व बसपा ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope