• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चुनाव डयूटी से लौट रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Bus crashed just after election duty many injured in amethi - Amethi News in Hindi

अमेठी| उत्तर प्रदेश में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे होमगार्डो से भरी बरेली डिपो की रोडवेज बस गुरुवार तड़के अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कस्बे में ट्रेलर से भिड़ गयी।
इस दुर्घटना में कई होमगार्ड घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे मुसाफिरखाना कस्बे के इसौली तिराहे के पास हाइवे पर हुई। चुनाव ड्यूटी में लगे होमगार्ड जवानों को जौनपुर से लेकर लौट रही बरेली डिपो की बस ट्रेलर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखचे उड़ गए।

इस दुर्घटना में राम किशोर (40), लक्ष्मण प्रसाद (47), रघुबीर सिंह (40), सत्य प्रकाश (48), हरीराम (36), सहित दो अन्य घायल हो गए। सभी घायल बरेली के निवासी है।

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत में राम किशोर, लक्ष्मण और रघुबीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसमें रघुबीर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजमार्ग पर हुई इस दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात ठप हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्तबस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया है।

आईएएनएस

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Bus crashed just after election duty many injured in amethi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus crashed, just, after election duty, many injured, amethi, up election, up election 2017, musafirkhana , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amethi news, amethi news in hindi, real time amethi city news, real time news, amethi news khas khabar, amethi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved