• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जश्न का जुनून: मस्जिद पर BJP का झंडा लगाने का प्रयास,तनाव

Bulandshahr: BJP supporters tried to put the BJP flag on mosque during winning celebration, the tension - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी की जीत दौरान समर्थकों के होश गंवा देने के कारण तनाव पैदा हो गया। जश्न के दौरान भाजपा समर्थकों ने एक मस्जिद पर पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की, इसके बाद वहां तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, इस घटना के बाद चचराई गांव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इलाके में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब नौ बजे कुछ लोग जुलूस निकाल रहे थे, तभी कुछ लोग मस्जिद के सामने आकर बीजेपी का झंडा फहराने लगे और छत पर लगाने की कोशिश करने लगे. जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद वे लोग भाग गये, लेकिन वापस आने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bulandshahr: BJP supporters tried to put the BJP flag on mosque during winning celebration, the tension
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulandshahr, bjp supporters, bjp flag, on mosque, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved