• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को समर्पित किया बजट

Budget, women, employees and youth can be present in assembly today - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधानसभा में वर्ष 2017-18 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं में शिक्षा, रोजगार, कृषि, चिकित्सा, पेजयल और बुनियादी सुविधाओ पर प्रदेश की जनता को सौगात दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को बीते तीन सालों में विभिन्न क्षेत्रों में कई पुरस्कार मिले है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में 4 हजार गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है और अब दूसरे चरण में दो हजार गांवोंं में सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राज्य राजमार्गों को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाये जा रहे है।

ग्रामीण क्षेत्रों में गौरव पथों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 200 ग्राम पंचायतों में 1200 करोड़ की लागत से गौरव पथों का निर्माण होगा। वहीं 8 हजार करोड़ की लागत से 5 हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री ने पेयजल पर बोलते हुए कहा कि 67 मुख्य पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। बूंदी पेयजल योजना 80 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि बारां में एनीकट से पेयजल समस्या को दूर किया जाएगा। साथ ही शुद्ध और मीठा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आरओ प्लांट लगाने का कार्य जारी है। जाखम बांध से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या की दूर की जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई पट्टियों की मरम्मत पर 16 करोड़ रुपये होंगे खर्च। ऊर्जा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन साल में 1 लाख 27 हजार कृषि कनेक्शन दिए गए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन पर राज्य सरकार का विशेष जोर है। प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रदेश वक्फ दरगाहों को भी पर्यटन के रूप मेें विकसित किया जाएगा। अगले दो साल में 1 लाख नए कृषि कनेक्शन दिए जाएंगे।

वहीं तीर्थ यात्रा के बजट को दोगुना किया जाएगा। 2 करोड़ की लागत से 25 लाख पौधे लाएंगे जाएंगे। तिरुपति और बद्रीनाथ में राज्य सरकार धर्मशाला बनायेगी। प्रदेश में स्मृति वनों का विकास किया जाएगा। बाड़मेरए बांसवाड़ा और जालोर में स्मृति वन बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का विकास होगा। गोडावण पक्षी का संरक्षण किया जाएगा।केंद्र सरकार के सहयोग से प्लास्टिक इंजीनियरिंग कॉलेज की जयपुर में स्थापना होगी साथ जयपुर में हाई लर्निंग सेंटर की स्थापना होगी। फसल बीमा योजना से किसानों को लाभ मिला है।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां अंतिम विश्राम के लिए भी नहीं मिलती जगह]

यह भी पढ़े

Web Title-Budget, women, employees and youth can be present in assembly today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budget, women, employees and youth, can be present in assembly today, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved