चित्तौडग़ढ़। विश्वविख्यात चित्तौड़ दुर्ग स्थित पद्मिनी महल के कांच रविवार शाम कुछ युवकों ने तोड़ दिए। सूचना पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कांच को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। करणी सेना ने करीब 20 दिन पहले पुरातत्व विभाग को कांच हटाने के लिए चेतावनी दी थी। इस मामले में पुरातत्व विभाग कोई निर्णय नहीं कर पाया था। इस पर कुछ युवक पद्मिनी महल पहुंचे तथा कांच फोड़ दिए। [ यकायक सुलग उठता है घर में रखा सामान...] [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
मौके पर आए पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने महल में उस कक्ष के दरवाजे को बंद कर दिया। सूचना मिलने पर दुर्ग चौकी प्रभारी एएसआई भूरसिंह भी मौके पर पहुंचे। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को सूचना दी।
कांच फोडऩे वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुरातत्व विभाग ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इधर, पुरातत्व सर्वेक्षण सहायक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि कोतवाली थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। वहीं इस घटना के बारे में जोधपुर स्थित मुख्यालय को भी अवगत करा दिया गया है।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope