• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानीपत की सैनी कॉलोनी में हो रही है ईंट-पत्थर की बरसात

Brick-stones rain in Panipat Saini colony - Panipat News in Hindi

पानीपत। पानीपत की सैनी काॅलोनी में रहने वाले परिवार आजकल सहमे और डरे नजर आ रहे हैं। कारण भी ऐसा जिस पर कोई विश्वास न करे। दरअसल इनके घर में आसमान से ईंट और पत्थर बरस रहे हैं। आसमान से गिरती ईंट और पत्थरों के कारण काॅलोनी वासियों में भय है।

कालोनी के लोगो के अनुसार ऐसा पिछले पांच दिनों से हो रहा है। कभी अचानक दिन में पत्थर बरसने लग जाते हैं तो कभी रात को ईंटे बरसती हैं। काॅलोनीवासी समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये ईंटें कहां से आती हैं। आसमान से बरसती इन ईंटो की वजह से अब तक कलोनी में रहने वाली सुनीता मीनाक्षी ज्योति और कल्लू चोटिल हो चुके हैं। जिसके चलते अब तो इस गली के लोग घरों से बाहर निकलने से डरते है।

कॉलोनी वासियों ने खासखबर डॉट कॉम को जब मामले की सूचना दी तो हमारी टीम मौके पर पहुंची, जहां लोग दहशत में नजर आए। हमारी टीम इस मामले को कवर कर रही थी, तब भी ईंटें बरस रही थीं। सैनी कलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि उनकी गली में ही ऐसा हो रहा है।


गली में रहनी वाली महिला मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन वो कपड़े धो रही थी अचानक कहि से एक ईंट आयी और उसे आ लगी ।ऐसा कलोनी के कई पुरुष और महिलाओं के साथ हो चूका है। पहले तो मामले की कवरेज करने गयी टीम को विश्वास नही हो पा रहा था इसी दौरान जब हम एक घर के बाहर कवरेज कर रहे थे।

इसी दौरान घर के अंदर एक आवाज सुनाई दी घर के अंदर जा कर देखा तो वाक्य में जमीन पर उसी वक्त आसमान से गिरी हुयी ईंट दिखाई दी। ऐसे में हमने वहा पर बड़ी सावधानी के साथ कवरेज करनी शुरू कर दी। जिस वक्त ईंट गिरी उसी वक्त जब हमने घरों की छत पर जाकर देखा तो छत के आस पास कोई भी नही था। ऐसे में हम हैरान थे आखिर ईंट कहा से आ रही है।एक बार फिर से गली में दहशत का माहौल बन गया।

कॉलोनी के लोगाें ने बताया कि वो लोग सोचते थे की किसी की शरारत होगी इसी के चलते गली के लोगो ने रात भर छत पर जागकर देखा लेकिन कोई भी दिखाई नहीं दिया। काॅलोनी वासियों का कहना है कि 1934 लिखी ईंट आती है। वहीं आसमान से बरसती ईंटों के कारण इसे लोग जादू टोना मान रहे हैं। कुछ लोगों को यकीन है कि ये किसी की शरारत है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Brick-stones rain in Panipat Saini colony
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: brick-stones, raini, panipat, saini colony, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved