• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कांग्रेस ने PM से पूछा- चीनी घुसपैठ, मानसरोवर यात्रा रोके जाने पर चुप क्यों!

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बुधवार को चीन द्वारा भारतीय तीर्थयात्रियों को कैलाश मानसरोवर की यात्रा से रोकने और चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के खिलाफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई चुप्पी पर सवाल उठाए और जवाब देने के लिए कहा। राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अब चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रोक लगा दी। सरकार ने इस मसले पर भी चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा, सरकार ने इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। सिक्किम में हमारे अधिकार क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर लगाई गई रोक से पूरा देश सदमे में है। आजाद ने कहा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऐसे मौकों पर हंगामा मचाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। उन्हें इस मसले पर चुप्पी तोडऩी होगी और पूरा देश यह चाहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Break silence on Chinese troop incursions: Congress to Modi govt
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, ghulam nabi azad, narendra modi, modi government, indian pilgrims, kailash mansarovar, chinese troop, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved