• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीओटी कंसल्टिंग ने ग्लोबल बाजार में रखा कदम, राजस्थान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में की अपनी सुविधाओं की शुरुवात

BOT Consulting enters global market, launches its facilities in Rajasthan Special Economic Zone - India News in Hindi

जयपुर। अगली पीढ़ी के वेंचर स्टूडियो बीओटी कंसल्टिंग ने ग्लोबल डिलीवरी सेंटर्स (जीडीसी) के लिए जयपुर में अपनी नई एसईजेड सुविधा के साथ भारतीय बाजार में आज प्रवेश किया। बीओटी कंसल्टिंग ने 2.5 एकड़ में फैले, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी, जयपुर में अपने 250 से अधिक सीटर डिलीवरी सेंटर का निर्माण किया है जो कि 500 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाली टेक्निकल जॉब्स क्रिएट करेगी। राजस्थान सरकार के साथ हुए 10 नवंबर 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ, बीओटी कंसल्टिंग जयपुर की प्रतिष्ठा को भारत के नवाचार, प्रतिभा और डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए उभरते केंद्र के रूप में और मजबूत करगा। यह विस्तार, टियर-2 शहरों में टिकाऊ, उच्च-प्रदर्शन वाले डिलीवरी इकोसिस्टम के निर्माण के बीओटी के विजन की नींव रखता है, जो ग्लोबल परिवर्तन के लिए तैयार हैं। ग्लोबल डिलीवरी सेंटर के लिए एक वेंचर स्टूडियो के रूप में, बीओटी एक विशिष्ट मॉडल पेश कर रहा है जिसका विजन एसईजेड के लाभों, एआई-संचालित संचालन और एक मजबूत मूल्य-संचालित संस्कृति को जोड़ता है। पारंपरिक आउटसोर्सिंग की जटिलताओं को छोड़कर, स्टार्टअप की एजिलिटी के साथ एंटरप्राइज़-ग्रेड समाधान प्रदान करता है। इस नए अध्याय को आगे बढ़ाने के लिए हाल ही में सेल्सफोर्स और विप्रो के पूर्व कार्यकारी, मनप्रीत सिंह ने बीओटी के सीईओ का पदभार संभाला है। क्लाउड-टेक के निर्माण, स्केलिंग और ग्लोबल डिलीवरी सेंटर के सफल निकास, के लिए परामर्श देने में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ मनप्रीत एक संस्कृति को प्राथमिकता, तथा नवाचार को आगे रखने की नेतृत्व शैली, बीओटी की ग्लोबल महत्वाकांक्षाओं को गति देगी।
कार्यक्रम में बोलते हुए, सीईओ, मनप्रीत सिंह ने कहा, "बीओटी में, हम केवल डिलीवरी सेंटर नहीं बना रहे, हम प्रतिभा, संस्कृति और क्षमता के इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं जो हमारे ग्राहकों के साथ बढ़ता है," हमारा मॉडल गति, फलेक्सिबिलिटी और लॉन्ग टर्म एलाइनमेंट के लिए डिज़ाइन किया जाता है और क्लाउडस्मिथ और हक्कोडा जैसे भागीदारों की सफलता उस विज़न का प्रमाण है। जैसे-जैसे हम विस्तार करते हैं, हमारा ध्यान स्पष्ट होता है कि ग्लोबल टेक फर्मों को एजीलिटी, उद्देश्य और प्रभाव के साथ बढ़ने में सक्षम बनाया जाए।"
उन्होंने आगे कहा, "यह आउटसोर्सिंग नहीं है, यह संपत्ति निर्माण है। हम आधुनिक, स्केलेबल डिलीवरी सेंटर बना रहे हैं जो ग्लोबल कंपनियों की संस्कृतियों और प्रदर्शन लक्ष्यों के साथ पूरी तरह से जुड़े। जयपुर, अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और बुनियादी ढांचे के साथ, इस ग्लोबल बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। बीओटी का एकीकृत दृष्टिकोण डिलीवरी सेंटर को लागत संचालित एक्सटेंशन से नवाचार-तैयार हब में बदल देता है जो सीधे मुख्य व्यावसायिक मूल्य में योगदान देती है।"
"बीओटी कंसल्टिंग ने जयपुर में एक उच्च प्रदर्शन सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और तकनीकी सहायता केंद्र की स्थापना करके क्लाउडस्मिथ के विकास को गति देने में मदद की है। प्रतिभाओं को आकर्षित करने और हमारे साथ जुड़ने की उनकी क्षमता ने. हमारी परिचालन दक्षता को बढ़ाया है और असाधारण समय-से-मूल्य प्रदान किया है। हमें विश्वास है कि जयपुर एक ग्लोबल स्तरीय तकनीकी प्रतिभा के साथ एक पावरहाउस के रूप में उभरेगा। क्लाउडस्मिथ के सीईओ ग्लेन येनस्टीन ने कहा, "हम चीओटी की मजबूत संस्कृति और प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ते रहने की योजना बना रहे हैं।"
इस भावना को दोहराते हुए, हक्कोडा (एक आईबीएम कंपनी) के सीईओ एरिक डफिल्ड ने कहा, "बीओटी कंसल्टिंग जयपुर में हमारी टीम के निर्माण में एक बेहतरीन प्लोबल डिलीवरी सेंटर पार्टनर रहा है। उनके समर्थन ने हमें हक्कोडा की संस्कृति, प्रशिक्षण और संरचना के साथ गति और तालमेल के साथ एक अद्भुत टीम बनाने में सक्षम बनाया है।"
बीओटी का ऑपरेटिंग मॉडल, ग्लोबल डिलीवरी में सबसे बड़ी चुनौतियों को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है - रैंप-अप में देरी, प्रतिभा का हास और गलत संस्कृतियाँ पहले दिन से ही एजीलिटी और ओनरशिप को शामिल करती हैं। एआई-नेटिय टैलेंट एक्वीजीशन, इंटेंसिव ऑनबोर्डिंग और मजबूत शासन, कुछ हफ्तों के भीतर ही परिचालन तत्परता की अनुमति देता है। सांस्कृतिक एकीकरण और कर्मचारी कल्याण पर जोर देने से प्रेरित प्रतिधारण दर के साथ, बीओटी बड़े पैमाने पर निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित कर रहा है।
एसकेआईटी और एलइनएमआईआईटी जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से, बीओटी राजस्थान में अगली पीढ़ी के तकनीकी प्रोफेशनल्स को नरचर कर रहा है, जिसके 25% कर्मचारी स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेजों से ही हैं। कंपनी की श्री पहल, इसका सीएसआर प्लेटफ़ॉर्म, शिक्षा और पर्यावरणीय कारणों से सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देता है इसके संचालन के इर्द-गिर्द सामाजिक ताने-बाने को मज़बूती मिलती है और क्षेत्र में उनकी जड़ें गहरी होती है।
बीओटी का उदय एक व्यावसायिक विस्तार से कहीं अधिक है, यह एक रणनीतिक ब्लूप्रिंट है कि कैसे उद्देश्य, सटीकता और लॉन्ग टर्म वैल्यू के साथ ग्लोबल डिलीवरी को फिर से परिभाषित किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BOT Consulting enters global market, launches its facilities in Rajasthan Special Economic Zone
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, venture studio bot consulting, global delivery centers, entered the indian market, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved